0
SUBTOTAL :
Bihar GyanDeep Portal Admission 2026-27 :  RTE Registration, Eligibility, Documents & Dates Full Details

Bihar GyanDeep Portal Admission 2026-27 : RTE Registration, Eligibility, Documents & Dates Full Details

Size
Price:

और पढ़ें

 

Bihar GyanDeep Portal Admission 2026-27 :  RTE Registration, Eligibility, Documents & Dates Full Details

Bihar GyanDeep Portal Admission 2026-27: बिहार सरकार के शिक्षा विभाग की ओर से शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 (RTE Act) की धारा 12(1)(c) के अंतर्गत प्रस्वीकृति प्राप्त प्राइवेट स्कूलों में 25% सीटों पर फ्री में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन को शुरू कर गया है जिसमें कि उम्मीदवार 15 अप्रैल 2026 से लेकर 30 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे।

यदि आप Bihar GyanDeep Portal Admission 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें क्योंकि इस लेख में हमने आपको आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज, योग्यता के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान की है जिससे कि आप बहुत आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे।

Bihar GyanDeep Portal Admission 2026-27 : Overviews 

लेख का नामBihar GyanDeep Portal Admission 2026-27
लेख का प्रकार Admission 
सत्र 2026-27
आरक्षित सीट25%
आवेदन शुरू होने की तिथि15 अप्रैल 2026
आवेदन करने की अंतिम तिथि15 अप्रैल 2026
हेल्पलाइन नंबर 18003454417 / 14417
हेल्पडेस्क ई मेल rtebiharhelp@gmail.com
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन 
आधिकारिक वेबसाइट https://gyandeep-rte.bihar.gov.in/ 

Read Also:-   

Bihar Krishi Input Anudan 2026 Online Apply | बिहार कृषि इनपुट अनुदान ऑनलाइन अप्लाई शुरू 2026?

CRPF Constable Tradesman Recruitment 2026: Apply Online for 9175 Posts,Check Eligibility, Dates, Selection Process & Full Details?

India Janaganana 2027 Online Apply : पूरे भारत मे जनगणना 2027 ऑनलाइन शुरू इस जनगणना में, नागरिको को ”  ऑनलाइन स्व – गणना ” भरने का मिला मौका?

LIC HFL Junior Assistant Vacancy 2026 Online Apply For 180 Posts, Eligibility, Exam Date, Salary & Full Details?


बिहार ज्ञानदीप पोर्टल का उद्देश्य क्या है?

शिक्षा विभाग, बिहार सरकार द्वारा शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 की धारा 12(1) (c) एवं बिहार राज्य बच्चों की मुफ्त एवं अनिवार्य शिक्षा नियमावली, 2011 के तहत प्रस्वीकृति प्राप्त निजी विद्यालयों में 25% कमजोर वर्ग एवं अलाभकारी समूह के बच्चों का ज्ञानदीप पोर्टल के माध्यम से शैक्षणिक सत्र 2026-27 में Online नामांकन किया जाना है।

Eligibility for Bihar GyanDeep Portal Admission 2026-27 

यदि आप Bihar GyanDeep Portal Admission 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको नीचे दी हुई सभी योग्यताओं को पूरा करना होगा जो कि कुछ इस प्रकार से हैं – 

  • आवेदक छात्र की न्यूनतम आयु 6 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
  • जिन बच्चों के माता-पिता नहीं है वो भी इसमें आवेदन कर सकते है।
  • अलाभकारी समूह के बच्चे से अभिप्रेत है, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग तथा अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ट्रांसजेन्डर सहित) एवं अल्पसंख्यक समूह जिनके माता-पिता / वैधानिक अभिभावक की वार्षिक आय 1,00,000/-(एक लाख) रूपये तक हो।
  • कमजोर वर्ग के बच्चे से अभिप्रेत है सभी जातियों/समुदाय के बच्चे जिनके माता-पिता/वैधानिक अभिभावक की वार्षिक आय 2,00,000/- (दो लाख) रूपये से कम हो।

Documents for Bihar GyanDeep Portal Admission 2026-27

यदि आप Bihar GyanDeep Portal Admission 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको नीचे दिए गए सभी जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जो कि कुछ इस प्रकार से हैं –

  • जन्म प्रमाण-पत्र / अस्पताल या नर्स अभिलेख / आंगनबाड़ी अभिलेख
  • माता-पिता / अभिभावक का आधार कार्ड
  • उम्र हेतु माता-पिता / अभिभावक का घोषणा पत्र
  • माता-पिता / अभिभावक का मोबाइल नंबर
  • निवास प्रमाण-पत्र (Domicile Certificate)
  • जाति प्रमाण-पत्र (अनाथ बच्चों के लिए आवश्यक नहीं)
  • आय प्रमाण-पत्र (अनाथ बच्चों पर लागू नहीं)
  • निवास प्रमाण-पत्र के वैकल्पिक रूप में: आधार कार्ड / वोटर आईडी / ड्राइविंग लाइसेंस / रेंट एग्रीमेंट / बिजली बिल
  • ट्रांसजेंडर प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)
  • अनाथ बच्चों के लिए अभिभावक / संस्था प्रमुख द्वारा Undertaking Certificate
  • बच्चे का अद्यतन रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो

How To Online Apply for Bihar GyanDeep Portal Admission 2026-27?

यदि आप Bihar GyanDeep Portal Admission 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो आप नीचे दिए गए सभी स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करें जो कि कुछ इस प्रकार से हैं – 

  • सबसे पहले माता-पिता/ अभिभावक को अपने मोबाइल नंबर के साथ पोर्टल पर प्रारंभिक पंजीकरण करना होगा।

  • पंजीकरण करने के बाद उन्हें SMS के माध्यम User ID भेजी जाएगी।


  • अब आपको प्राप्त यूजर आईडी और पासवर्ड की सहायता से पोर्टल में लॉगिन कर लेना होगा।
  • लॉगिन करने के बाद अब आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा जिसमें की आपको मांगी जाने वाली सभी जानकारी को भर देना होगा। 
  • जानकारी को भरने के बाद अब आपको एप्लीकेशन फॉर्म में मांगे जाने वाले सभी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड कर देना होगा।
  • अंत में आपको Submit के विकल्प पर क्लिक करने के बाद एप्लीकेशन स्लिप को डाउनलोड करके उसका एक प्रिंटआउट निकाल लेना होगा।
  • Important Link

    Online ApplyOfficial Website 
    Date Change NoticeLatest Notification 
    Sarkari YojanaOfficial Notification
    What’s AppTelegram 

    निष्कर्ष 

    दोस्तों आज के इस लेख में हमने आपको Bihar GyanDeep Portal Admission 2026-27 के बारे में संपूर्ण जानकारी को विस्तार से बताया है मैं आशा करता हूं कि आपको यह जानकारी पसंद आएगी यदि आपको यह जानकारी पसंद आती है, तो इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें और यदि आपके मन में इस लेख से जुड़ा हुआ कोई भी सवाल या सुझाव हो तो उसे भी आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखकर हमारे साथ जरूर शेयर करें।

    FAQs 

    Bihar GyanDeep Portal Admission 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

    Bihar GyanDeep Portal Admission 2026-27 के लिए आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बहुत आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे।

    Bihar GyanDeep Portal Admission 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख क्या है?

    Bihar GyanDeep Portal Admission 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 जनवरी 2026 है।

0 Reviews

Contact form

नाम

ईमेल *

संदेश *